60+ Doctor Patient Jokes in Hindi – Best Collection

डॉक्टर और मरीज के मजेदार संवाद पढ़ें! Doctor Patient Jokes in Hindi जो हंसी रोकना मुश्किल कर देंगे। Enjoy Hindi funny jokes now!

Best Doctor jokes in Hindi

एक डॉक्टर ने नया-नया क्लिनिक खोला तो बाहर बोर्ड टाँग दिया, जिसपे लिखा था, “किसी भी बीमारी का इलाज़ मात्र 300/- रुपये में और अगर हम आपका इलाज़ नहीं कर पाये तो हम आपको 1000/- रुपये देंगे।” 🏥
..
यह बोर्ड पढ़कर एक दिन एक आदमी के मन में ख्याल आया कि क्यों न कोई चालाकी की जाये और 1000/- रुपये कमाये जाएँ। 🤔
..
डॉक्टर: आईये बैठिये, बताइये क्या तक़लीफ है आपको? 😌
..
आदमी: डॉक्टर साहब, मैं अपना स्वाद खो चुका हूँ। कुछ भी खाता या पीता हूँ तो स्वाद का पता ही नहीं चलता। 👅
..
डॉकटर ने पूरी बात सुनी और नर्स से कहा कि 22 नंबर वाली बोतल में से कुछ बूंदे इनकी जीभ पर डाल दो।
..
नर्स से जैसे ही बूंदे आदमी की जीभ पर डाली, आदमी एक दम से चिल्लाया, “यह तो पेशाब है।” 🤮
..
डॉक्टर: मुबारक हो आपका स्वाद वापस आ गया। 😄
..
आदमी बहुत शर्मिंदा हुआ और उसे 300/- रूपये भी गंवाने पड़े। 😓
..
कुछ दिनों बाद वो फिर से डॉक्टर के पास अपना हिसाब बराबर करने पहुँच गया। 😤
..
डॉक्टर: जी अब क्या तकलीफ हो गयी।
..
आदमी: डॉक्टर साहब, मैं अपनी यादाश्त कमज़ोर हो गयी है। 🧠
..
डॉक्टर ने नर्स से कहा कि 22 नंबर वाली बोतल में से दवाई निकाल कर इनको दो।
..
यह सुन कर आदमी तुरंत बोला, “डॉक्टर साहब वो दवाई तो स्वाद वापस लाने के लिए है न।” 😅
..
डॉक्टर: मुबारक हो आपकी यादाश्त भी वापस आ गयी है। 😂


एक अस्पताल में एक आदमी एमरजेंसी वार्ड में अपने बेड पर लेटा था, डॉक्टर ने दरवाजा खोला और उस आदमी के पास पहुंच गया। 🛏️
..
आदमी ने डॉक्टर से पूछा, “डॉक्टर साहब क्या मैं अब ठीक हूं।” 😟
..
डॉक्टर ने उसकी तरफ देखते हुए कहा, “देखो तुम्हारे लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी।”
..
उस आदमी ने कहा, “डॉक्टर साहब पहले आप मुझे बुरी खबर सुनाएं।” 😰
..
डॉक्टर ने कहा, “बुरी खबर यह है कि हमने आपकी दोनों टांगे काट दी है।” 🦿🦿
..
आदमी ने कहा, “हे भगवान! तो फिर अच्छी खबर क्या है?” 😵
..
डॉक्टर ने कहा, `क्योंकि हमने तुम्हारी दोनों टाँगे काट दी हैं इसलिए हमने तुम्हारे जूते बेचने के लिए OLX पर डाल दिए थे, अच्छी खबर यह है कि वह जो आदमी तुम देख रहे हो वह तुम्हारे जूते खरीदना चाहता है।” 😂🥿🥿


डॉक्टर की शादी कुछ इस तरह से होनी चाहिए…. 👩‍⚕️💍
..
मेहँदी की जगह Dettol इस्तेमाल हो। 🧴
..
बारात Ambulance में जाये। 🚑
..
फेरे Hospital में हों। 🏥
..
फोटो की जगह X-Ray लिया जाये। 🩻
..
खाने में Vitamin C और B की गोलियां दी जायें। 💊
..
मेहमानो को चाय या कोल्ड ड्रिंक्स की जगह Glucose या ORS दिया जाये। 🧃
..
दुल्हन के गले में हार की जगह Stethoscope लगाया जाये। 🩺
..
और सबसे ज्यादा मज़ा तो तब आएगा जब शादी के बाद डॉक्टर बोले,“Next Please!” 😂


बुजुर्ग पति-पत्नी एक साथ गुज़र गए। जब ऊपर पहुँचे तो चित्रगुप्त ने बहीखाता देख कर एक दूत से कहा, “इन्हें स्वर्ग में ले जाओ।” 👼
..
दूत उन्हें स्वर्ग में ले गया। एक आलीशान बंगले में ले जाकर बोला, “आप दोनों यहां रहेंगे। यहां हर तरह का आराम है। हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। नौकर-चाकर हमेशा आपकी सेवा में रहेंगे। और हां, आप जो भी जब भी खाना पीना चाहें, आपको मिलेगा।” 🏡🍱
..
बुजुर्ग ने पूछा, “अगर हम बीमार हो गए तो डॉक्टर कहां मिलेगा?”
..
दूत ने बताया, “स्वर्ग में कभी कोई बीमार नहीं होता।” 😇
..
बुजुर्ग लंबी सांस छोड़ते हुए पत्नी से बोला, “अगर हम लोग अपने डॉक्टर की बात न मान कर, फल-सब्जियों की बजाय, अपनी मनमर्जी की चीजें खाते पीते, तो कई साल पहले यहां पहुंच जाते।”


🍔😂एक बार एक डॉक्टर रात को सोया हुआ था। 😴
..
रात को अचानक डॉक्टर की नींद खुली उसने देखा कि उसका टॉयलेट पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। 🚽
..
उसने अपनी पत्नी से कहा, “मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं।”
..
पत्नी ने पूछा, “तुम प्लम्बर को रात को तीन बजे बुलाओगे?” ⏰
..
डॉक्टर: हाँ क्यों नहीं, मैं तो बुलाऊंगा। हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाये।
..
उसने प्लम्बर को फोन किया, शिकायत की और उसे रात को ही आने को कहा। 📞
..
प्लम्बर ने सुबह आने को कहा तो डॉक्टर ने फिर से वही बात कही, “अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं तो तुम क्यों नहीं आ सकते?” 😤
..
रात को करीब 3:30 बजे प्लम्बर आंखों को मसलता हुआ पहुंचा। 😵‍💫
..
डॉक्टर ने उसे टॉयलेट दिखाया।
..
प्लम्बर बाहर गया, वहां कुछ गोलियां पड़ी हुई थी। उसने दो गोलियां उठा कर टॉयलेट में डाल दी और डॉक्टर से कहा, “अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे कॉल कर लेना।” 💊😂


एक आदमी जो हाल ही में जंगल की सैर कर लौटा था डॉक्टर के पास आया। 🌳
..
उसकी दोनों टाँगे नीली पड़ गई थी। 🦵🟦🦵
..
डॉक्टर: क्या हुआ किसी सांप ने काटा था क्या? 🐍
..
मरीज़: नहीं डॉक्टर साहब, मैं जंगल में जा रहा था कि अचानक मेरा संतुलन बिगड़ गया जिस कारण मेरे पैर एक काँटों भरी झड़ी पर पड़ गए थे और मैं गिर गया था।
..
डॉक्टर ने गौर से देखा और बोला, “ज़हर फैल गया है। तुम्हारी दोनों टाँगे काटनी पड़ेंगी।”
..
डॉक्टर ने उसकी दोनों टाँगे काट दी और नकली टाँगे लगा दी।
..
कुछ दिनों बाद मरीज़ दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचा बोला, “डॉक्टर साहब यह जो नक़ली टाँगे आपने लगाई थी, यह भी नीली पड़ गई हैं।”
..
डॉक्टर ने देखा और बोला, “ओह हो! अब बीमारी समझ में आई, दरअसल तुम्हारी पैंट का रंग निकल रहा है।” 👖🤣


एक डॉक्टर के घर कि पानी कि पाइप टूट गयी उसने प्लम्बर को बुलाया। 💧
..
प्लम्बर पहुँच गया उसने पाइप को चैक किया और फिर पाइप को जोड़कर डॉक्टर को 2000 रूपए का बिल पकड़ाया। 💸
..
डॉक्टर ने हैरानी के साथ कहा,”अरे यह तो हास्यास्पद है एक दिन में मैं भी इतने पैसे नही कमा पाता।” 😧
..
प्लम्बर ने कहा,”मैं भी नही कमा पाता था जब मैं डॉक्टर था।” 🤣


एक नवविवाहित डाक्टर अपनी पत्नी के साथ बगीचे में सैर कर रहा होता है की तभी अचानक सामने से आती हुई एक सुंदर युवती ने मुस्कुराकर डॉक्टर का अभिवादन किया, 😊
..
जो देख कर डॉक्टर की पत्नी को ईर्ष्या हुई, तो उसने घर जा कर डॉक्टर साहब से पूछा, “वो युवती कौन थी और आप उसे कैसे जानते हैं?” 😠
..
डॉक्टर: अरे वह तो बस वैसे ही।
..
पत्नी: वैसे ही नहीं ज़रा आप बताएँगे की आप उसे किस तरह जानते हैं?
..
डॉक्टर साहब ने बड़ी लापरवाही से जवाब दिया, “अरे वैसे ही पेशे के सिलसिले में…”
..
पति का जवाब सुन पत्नी बोली,”किसका पेशा आपका या उसका?” 😤😅


एक डॉक्टर ने नया क्लीनिक खोला।
..
थोड़ी देर बाद एक आदमी आया।
..
डॉक्टर ने अपने आपको व्यस्त दिखाने के लिए, फोन का रिसीवर उठाया और अपॉइंटमेंट देने के अंदाज़ में बोलने लगा। 📞
..
फिर फोन रखने के बाद।
..
डॉक्टर आदमी से,”हाँ, आप बतायें क्या हुआ है?”
..
आदमी: बीएसएनएल (BSNL) से आया हूँ, टेलीफोन एक्टिवेट करने के लिए। 📡🤣
एक बुढ़िया डॉक्टर से बोली: ” मेरे एक दांत में दर्द है कृपया कर के उसे निकाल दीजिये।” 😖🦷
..
डॉक्टर: मुंह खोलो।
..
बुढ़िया: लो, खोल दिया।
..
डॉक्टर: थोड़ा और खोलो।
..
बुढ़िया ने थोड़ा मुंह और खोल दिया।
..
डॉक्टर: थोड़ा और खोलो।
..
बुढ़िया ने सारा मुंह ऊपर किया।
..
डॉक्टर: थोड़ा और खोलो।
..
बुढ़िया गुस्से में बोली, क्या मुंह में बैठकर ही दांत निकालने का विचार है? 😂


सोचो अगर डॉक्टर फिल्म बनाते तो फिल्मों के नाम क्या होते? 🎬
..
कभी खांसी कभी जुखाम। 🤧
..
कहो न बुखार है। 🤒
..
टीवी नंबर 1। 🧫
..
हम ब्लड दे चुके सनम। 🩸
..
रहना है अब हॉस्पिटल में। 🏥
..
बचना अय मरीजों। 😷
..
दिल तो कमजोर है। ❤️
..
एक हसीना दो किडनी। 😂
..
अजब मरीजों की गजब बीमारी। 😄

Add to your Homescreen📰

Install
×
PWA Add to Home Icon

Install lol sutra on your iPhone PWA Add to Home Banner and then Add to Home Screen

×
Enable Notifications OK No thanks