Bvonyphrendd Ko Apne Ghar Ane Ka Rasta Btaya

“एक लड़की अपने ब्वॉयफ़्रेंड को अपने घर आने का रास्ता बता रही थी। “देखो, बिल्डिंग के अंदर आकर बाईं तरफ़ लिफ़्ट है। लिफ़्ट में आकर अपनी कोहनी से 9 नम्बर का बटन दबाना जब नौवें फ़्लोर पर आजाओ तो राइट हैंड पर दूसरा फ़्लैट हमारा है। यहाँ आकर अपनी कोहनी से घंटी का बटना दबाना, मैं दरवाज़ा खोल दूंगी ” ब्वॉयफ़्रेंड: लेकिन स्वीटहार्ट ये सब बटन मैं उंगली से दबाऊंगा तो ज़्यादा आसानी होगी लड़की: ओह माई गॉड!!!… मतलब तुमखाली हाथ आ रहे हो?!!! “😂

“दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी। पहली लड़की: आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुँगी। सब साले झूठे, धोखेबाज़ और कमीने होते हैं। दूसरी लड़की: क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या? पहली लड़की: नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज़ का। मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी। दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा: क्यों, ऐसा क्या हो गया? क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है? पहली लड़की: अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया। जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है। “

“भारत में कामवाली बाईयों की इतनी समस्या आखिर क्यों है? सरकार ने 15 वर्ष से कम आयु वाली पर प्रतिबन्ध लगा रखा है! बीवियों ने 16 से 40 वर्ष वालियों पर प्रतिबन्ध लगा रखा है…!! और, पतियों ने 40 वर्ष से ज्यादा आयु वालियों पर प्रतिबन्ध लगा रखा है…!!