75+ Best Daru Jokes in Hindi (Page 2) – मस्त sharabi jokes, hasi se लोटपोट कर देने वाले daru jokes, funny sharabi jokes in Hindi & sharabi jokes images sab kuch ek jagah!

Best Daru jokes – थोड़ा धक्का लगा दो

अचानक आधी रात को घर की घंटी बजी.. बाहर आंधी तूफ़ान और तेज़ बारिश हो रहीं थी…..
..
पत्नी घबराकर उठी और पति को जगाया उठो, देखो आधी रात को कौन बेल बजा रहा है…. पति ने घबराते हुए दरवाज़ा खोला….
..
बाहर एक शराबी खड़ा था, वो लड़खड़ाई आवाज़ में बोला:- भाssssई साहब आऽऽपकी मदद चाहिये थी… क्या आप धक्का लगा सकते हैं…..
..
पति को गुस्सा आया और बोला:- ख़बरदार जो दोबारा घंटी बजाई …. कह कर ज़ोर से दरवाज़ा बंद कर बेड पर वापस आ गया…

पत्नी ने पूछा- कौन था
..
पति – था कोई शराबी साला..गाड़ी खराब हो गयी थी, धक्का लगाने को बोल रहा था….
..
तो तुमने लगा दिया पत्नी ने पूछा
..
पति – तुम्हारा दिमाग़ ख़राब हो गया है बाहर इतना आंधी तूफ़ान, बारिश और घनघोर अंधेरा है और तुम चाहती हो कि रात के तीन बजे मैं एक शराबी की मदद करूं….
..
शराबी भी इंसान होते है, बेचारे ने बड़ी उम्मीद से घंटी बजाई होगी…उसे तुम्हारे रूप में भगवान नज़र आ रहे होंगे.. उसके बीवी बच्चे घर उसका इंतज़ार कर रहे होंगे, तुम्हें उसकी मदद करनी चाहिए…. पत्नी ने समझाया..
..
पत्नी के समझाने पर पति दोबारा बाहर गया..
..
तब तक अंधेरा और गहरा हो गया था, बारिश और तेज़ हो चुकी थी, कुछ नज़र नहीं आ रहा था
..
भाई तुम अभी भी यहां हो? तुम्हें अभी भी मदद चाहिए? पति ने ज़ोर से आवाज़ लगाई…
..
दूसरी तरफ़ से शराबी ने भी ज़ोर से उम्मीद भरी आवाज़ में “हां” बोला ..
..
पर तुम हो कहां? नज़र नहीं आ रहे…… पति फिर चिल्लाया…
..
दूसरी तरफ़ आवाज़ आई:-
..
..
..
भाई इधर तुम्हारे गार्डन में झूले पे बैठा हूं, प्लीज़ थोड़ा धक्का लगा दो…….

छलक जाति है

दोस्त: भाई गाड़ी चलाते समय क्या नही करना चाहिए? 🚙
..
मैं: शराब नही पिना चाहिए! 🥂🍺🍾
..
दोस्त: हाँ भाई हादसा हो जाएगा ना??
..
..
मैं: नही बे दारू छलक जाति है!!

Daru jokes

सर्दी आ रही है लड़किया👰 दुखी हैं कि अब स्वैटर पहन के फैशनेबल नही लगेंगी..!!
..
..
..
वही लड़के🤵 खुश है अब जैकेट मे ठेके से बोतल🍻 तो आराम से लायेंगे..!!😂😂

आज का ज्ञान

शराबी😇 और साँप🐍 जितने मर्जी टेढे़ मेढ़े चलें,
..
..
अपने घर🏠 में वो सीधे ही घुसते हैं।😂

गर्मी😰

बिल्लू🙋‍♂️ लड़की देखने गया…!!😍
बिल्लू :- बहुत गर्मी😰 हो रही है…,
..
लड़की👰 का बाप:- बेटा, शराब🥂 पीते हो…???
..
बिल्लू :- वो बाद में पिऊँगा, अभी कोल्ड🍹 ड्रिंक मँगवा दो…!!
..
..
शादी कैंसिल…!!🤙

मुर्गा🐓

टीचर – कल अगर होमवर्क📖 नहीं किया तो मुर्गा🐓 बनाऊंगा…।
..
..
छात्र – ठीक है, दारू🍻 मैं ले आऊंगा..!!

चक्कर😵

आज का ज्ञान: –
गर्मी🌞 में दारू🍻 दोपहर को पीनी चाहिए…
..
..
क्योंकि अगर गिर😵 भी जाओ तो लोग समझेंगे चक्कर😵 आ गया होगा…

अंतिम इच्छा💭

शराबी😵 मरने ही वाला था कि उसके सामने शिव⚛️ प्रकट हुए।
..
शिव जी: तुम्हारी🙌कोई अंतिम इच्छा💭 है तो बताओ।
..
शराबी: प्रभु अगले जन्म में दांत😬 चाहे एक ही देना, पर लीवर पूरे 32 देना…🍻😂

Daru Jokes – भाषण📣📣

पुलिस👮 (शराबी से)- रात के 1 बजे तुम कहां जा रहे हो?शराबी (पुलिस👮 से)- मैं शराब🍺 पीने के दुष्परिणाम पर भाषण सुनने
जा रहा हूं।पुलिस👮 (शराबी से)-इतनी रात मैं तुम्हे कौन भाषण देगा?
..
..
शराबी- मेरी बीवी।👰👰

कौन समझाए🥂

मेरे घर वाले हमेशा कहते हैं, “उन बिगड़े हुए ,शराब पीने वाले लड़कों के साथ मत रहना,तू भी बिगड़ जाएगा”
..
अब घरवालों को कौन समझाएगा कि,
..
“गंगाधर ही शक्तिमान है”😂😂

Daru jokes – हेड या टेल?😁

एक शराबी ने हवा में सिक्का उछालते हुए दूसरे शराबी से कहा-
..
हेड आया तो विस्की.. टेल आया तो रम..
..
खड़ा रह गया तो बीयर.. अगर
..
..
हवा में ही रह गया तो आज से दारू पीना बंद।

मद्य विभाग

बचपन में स्कूल में गद्य और पद्य विभाग हुआ करता था।
..
लेकिन बड़े होने के बाद एक मद्य 🥃विभाग भी होता है यह समझ में आया मद्य विभाग की वार्षिक परीक्षा 31 दिसंबर को होती है।
..
..
तिमाही परीक्षा होली के समय और छमाही बरसात की पहली झड़ी में होती है। उसी तरह बीच-बीच में मंथली परीक्षा भी होती है।

Daru jokes – स्टोन निकल गया

एक मित्र की किडनी में स्टोन था।
..
उसे किसी ने सलाह दी कि बियर पिया करो स्टोन निकल जायेगा।
..
..
उसने बीयर पीना शुरू कर दिया। केवल 3 महीने में स्टोन निकल गया। और
..
..
अगले….. 3 साल में….. किडनी! 😝😝

नशेड़ी मच्छर

एक शराबी से उसके दोस्त ने पूछा… दोस्त- क्या तुझे रात को मच्छर तंग नहीं करते?
..
शराबी- नहीं दोस्त- वह कैसे?
..
शराबी- मैं जब रात को पीकर जाता हूं, तो मच्छर मेरे शरीर पर बैठकर शराब पीने लगते हैं. जब तक मैं होश में आता हूं, मच्छर बेहोश हो जाते हैं.

नाम में क्या रखा है

आज पता चला कि Punjab के लड़कों के नाम उनके Beer पीने से निर्धारित होते हैं🍺
..
कुछ उदाहरण:- जो लड़का केवल अपनी टीम के साथ ही beer पीता है :- *Dalbeer !!!😝
..
जो लड़का केवल अपने परिवार के साथ ही beer पीता है- *Kulbeer !!!😝
..
जो लड़का सिर्फ खुशी और सुख के समय beer पीता है- Sukhbeer😝

साथ क्या लेकर जाना है?

बेटा : पापा आप शराब मत पिया करो 🙏
..
पापा : पीने दे बेटा, साथ क्या ले कर जाना है ?
..
बेटा : इसी तरह पीते रहे तो छोड़कर भी क्या जाओगे ? 😉😂

खुद “खाली” होकर

शराब की दुकान पर लिखा स्लोगन – बोतल शराब की खुद “खाली” होकर🍾 दूसरों को “फुल” कर देती है !!

Galat address – top daru jokes😁

Ek faqir mangne ke liye masjid ke bahar baitha raha.
..
Sab namazi aankh bacha kar chale gaye. Ussey kuch na mila.
..
Woh phir church gaya, phir mandir aur phir gurudware.. lekin us ko kisi ne kuch na diya..
..
Aakhir ek maikhane ke bahar aa kar baith gaya.
..
Jo sharabi nikalta us ke katore mein kuchh daal deta.
..
Uss ka katora noton se bhar gaya.
..
Faqir bola, “waah mere maula! Rahte kahaan ho, aur address kahaan ka dete ho.”🤣😜

हरियाली🏞️

अगर सरकार बोल दे कि एक पेड़🌳 लगाओ और 1 दारू🍾 की बोतल फ्री पाओ,
..
..
कसम खुदा की, बेवड़े पूरी धरती🌏 को हरियाली🏞️ में बदल देंगे !!😂😂

अफसर🤵

सुनो ठकुराईन,🙎 इश्क़ UPSC के एग्जाम की तरह होता है..!!
..
..
क्लियर हो जाए तो अफसर🤵 बना देता है..! लटक जाए तो देवदास..!🍻😁

दुःख दर्द😣

एक बोतल दारू🍾 पीने के बाद आदमी
..
..
निर्जीव चीज़ों से भी अपना दुःख दर्द बाट सकता है..!!😼

सेफ🍻

थी वो सड़क अंधेरी🌒 और न ही कोई चहल पहल थी..!!
..
दारू🍻 पीने की उससे ज्यादा सेफ जगह और कोई न थी..!!😁

इच्छाए😼

चिड़ियों🐦 की तरह हमें भी गर्मी🌞 लगती है हमारी भी कुछ इच्छाए होती है..!!
..
..
इसलिए हमारे लिए एक बर्तन में ठंडी बियर🍻 और दुसरे बर्तन में चखना रखना न भूले..!!😂

Daru jokes – बिना ताने😡

वो महिलाये भी अप्सराओं👼 से कम नही लगती,
..
..
जो दारू पिये हुये पति को बिना ताने😡 मारे गर्म गर्म खाना🍛 परोस कर देती है..!!😁😁

अहमियत💸

माना कि तेरी👩 नज़र में कुछ भी नहीं हूँ..!!
..
..
..
मेरी अहमियत उनसे पूछ जिनके पैसे💸 देने है!!😜😜

शराबि🍻

हिंदुस्तान🇮🇳 की सबसे देशभक्त कौम शराबियो🍻 की है
..
..
कितना भी टैक्स🖨️ बढ़ाओ बेचारे बिना विरोध किये शराब🍾 खरीदते है!😜

गुण😋

शादी के लिए 36 गुण मिलाने पड़ते हैं फिर भी इतना प्रेम नही होता ,🤔
..
..
..
लेकिन दोस्ती में अगर 3 गुण ( मुर्गा, सिगरेट, और दारू) मिल जाये तो कुछ घंटों में ही अटूट प्रेम हो जाता हैं🤓😉

बिसलेरी🍶

लौंडे😎 खाने के साथ भले ही टंकी का पानी पिएँ,
..
..
..
पर दारू🥃 के साथ तो बिसलेरी🍶 ही चाहिए!!😂

मोहनजोदारो

टीचर : बच्चो मोहनजोदारो पर वाक्य🗯️ बनाओ
..
..
..
छात्र : मोहन जो दारू🍻 तेरे पास पड़ी है उसे अकेले मत पीना..!!😂😂

कौन कमबख्त🥂

कौन कमबख्त नशा करने के लिए शराब🍻 पीता है
..
..
..
हम तो इसलिए पीते🍷 है ताकि लौकी🥒 की सब्जी खा सके😂

दारू🍻

हनी सिहं :- हरियाणा के लड़कों😎 को मेरे गाने🎶 पसंद है.!!
..
..
पत्रकार :- भाई बहम छोड़ दे,😏 ये हरियाणा के है, दारू🍻 पिने के बाद खबरो पर भी नाच लेते है..!!😜

जंगल🏞️

शराबी (अपने साथी से) : आज तब तक पिएगे🍻 जब तक वो सामने वाले 3 पेड़ 6🌳 नहीं दिखने लगते।
..
..
बार टैंडर : बस करो कमीनों, सामने एक ही पेड़ है। अब क्या जंगल🏞️ बनाओगें?😂

सरकारी पुल🤦🏼‍♂️

श्रावण में दारू🍻 छोड़ने के लिए इरादे तो अम्बुजा सीमेंट की तरह मजबूत💪 थे…
..
..
कमबख्त दिल❤️ ही सरकारी पुल🤦🏼‍♂️ निकला..!!😝😉

बाँट दिया। 🤦🏼‍♂️

इस रंग/धर्म/जात के आधार पर बंटी हुई दुनिया🌍 में एक दारु🍾 ही थी जो एकता का प्रतीक थी,
..
..
नामुरादों ने उसे भी महंगी-सस्ती💸 के आधार पर बाँट दिया। 🤦🏼‍♂️🤦🏼‍♂️🤦🏼‍♂️

Daru jokes – डिग्गी😁

Gf : बाइक लो न एक्टिवा🛵 क्युं ले रहे हो ?
..
..
..
Me : बाइक में क्वार्टर🍻, नमकीन और पानी के पाउच के लिए डिग्गी नहीं है !😂

Sharabi की तमन्ना ☺️

एक बार एक शराबी को एक चिराग मिला! उसे घिसा तो एक जिन्न प्रकट हो गया और बोला:
..
मैं आपकी तीन तमन्ना पूरी करूँगा ।
..
शराबी : पहली तमन्ना तो यह है कि दारू की एक ऐसी बोतल दो जिसमें दारू कभी खत्म न हो ।
..
जिन्न : तथास्तु …और उसे एक बोतल दे देता है ।
..
शराबी चैक करने के लिए पीना शुरू करता है, और जैसे ही वो आखिरी पैग बनाता है, बोतल फिर पूरी भर जाती है।
..
जिन्न : आप दो और तमन्नाएं माँग सकते हो ।
..
शराबी : ऐसा करो जिन्न प्रा… “ऐसी ही 2 बोतलें और दे दो..!”😂😂