Alia Bhatt Ke Mjedar Cuttkule

खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इसका कारण उन्हें प्राप्त आलिया भट्ट का एक पत्र बताया गया है। पत्र में लिखा है – आदरणीय सर, मुझे आपसे कम्प्यूटर से जुड़े कुछ सवाल पूछने हैं – 1. कीबोर्ड में सभी अल्फाबेट्स सही क्रम में नहीं हैं। इसका सही वर्जन कब तक लॉन्च करेंगे? 2. कम्प्यूटर में स्टार्ट बटन तो है लेकिन स्टॉप बटन क्यों नहीं है? 3. मैंने ‘माइक्रोसॉफ्ट वर्ड’ सीख लिया है। अब आप ‘माइक्रोसॉफ्ट सेंटेंस’ कब लॉन्च करेंगे। 4. और आखिरी में एक पर्सनल सवाल। आपका नाम ‘गेट्स’ क्यों हैं जबकि आप ‘विंडोज’ बनाते हैं। -आपकी आलिया.

आलिया भट्ट स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय झंडा खरीदने गयी। झंडा देखकर आलिया दुकानदार से कुछ बोली जिसे सुनकर दुकानदार बेहोस हो गया। पता है आलिया ने दुकानदार से क्या कहा था. आलिया दुकानदार से बोली: इसमें कुछ और रंग दिखाओ।😂

“एक लड़की अपने ब्वॉयफ़्रेंड को अपने घर आने का रास्ता बता रही थी। “देखो, बिल्डिंग के अंदर आकर बाईं तरफ़ लिफ़्ट है। लिफ़्ट में आकर अपनी कोहनी से 9 नम्बर का बटन दबाना जब नौवें फ़्लोर पर आजाओ तो राइट हैंड पर दूसरा फ़्लैट हमारा है। यहाँ आकर अपनी कोहनी से घंटी का बटना दबाना, मैं दरवाज़ा खोल दूंगी ” ब्वॉयफ़्रेंड: लेकिन स्वीटहार्ट ये सब बटन मैं उंगली से दबाऊंगा तो ज़्यादा आसानी होगी लड़की: ओह माई गॉड!!!… मतलब तुमखाली हाथ आ रहे हो?!!! “😂