हैरान करके मुझे लोग खुश होते हैं, मैं खुश होकर लोगों को हैरान करती हूँ..!! ✨
QuotesHindi good sms
जब आप अपना दिन शुरू करते हैं अपनी जेब में 3 शब्द रखें कोशिश, सच,विश्वास कोशिश- बेहतर भविष्य के लिए, सच – अपने काम के साथ, विश्वास- भगवान में रखो तो सफलता आपके पैरों पर होगी! 🙏
Quotesबड़े अजीब दुनिया के मेले हैं, दिखती तो भीड़ है पर चलते सब अकेले है..!! 🪞
Quotesताकत भी कितनी नशीली चीज है, कम हो तो मजबूर बना देती है, और ज्यादा हो तो मगरूर बना देती है।। 🌿
Quotesसच्चा स्नेह करने वाला केवल आपको बुरा बोल सकता है कभी आपका बुरा नहीं कर सकता क्योंकि उसकी नाराजगी में आपकी फिकर और दिल में आपके प्रति सच्चा स्नेह होता है!! ❤️
Quotesबड़े होकर क्या मिला, दिमाग पे बोझ, दिल मे गम!! काश वो बचपन फिर से जी पाते हम। ❤️
Quotesसुविधा और सम्मान दूसरों को देना चाहिए, लेने की कामना नहीं रखनी चाहिए।। 🔥
Quotesलोग बुरे नहीं होते, बस जब आपके मतलब के नहीं होते तो बुरे लगने लगते है!! समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो जीनी है जिंदगी को तो आगे देखो!! हम भी वहीं होते है रिश्ते भी वहीं होते हैं और रास्ते भी वहीं होते हैं बदलता है तो बस; समय,एहसास और नजरिया…!!! 🌿
Quotesएक व्यक्ति ने एक फकीर से पूछा कि, उत्सव मनाने का बेहतरीन दिन कोन सा है? फकीर ने प्यार से कहा, कि मौत से एक दिन पहले। व्यक्ति – मौत का तो कोई वक़्त नही? फकीर ने मुस्कुराते हुए कहा, तो जिंदगी का हर दिन आखरी समझो और जीने का आनंद लो। 🌿
Quotes“रोने से तो आंसू भी पराये हो जाते हैं, लेकिन मुस्कुराने से… पराये भी अपने हो जाते हैं!” ✨
Quotes“इंसानियत दिल में होती है, हैसियत में नही, “उपरवाला कर्म देखता है, वसीयत नही..!! 🪞
Quotesउस पछतावे के साथ मत जागिये, जिसे आप कल पूरा नहीं कर सके..!! उस संकल्प के साथ जागिये, जिसे आपको आज पूरा करना है..!! 💪
Quotesख्वाब चाय जैसे कड़क होने चाहिए, जिसकी तलब आंखों की नींद छीनले!! 🌿
Quotesमजबूर और मजबूत में ज्यादा फर्क नही है “स्वार्थी” मनुष्य से मित्रता करोगे तो वो आपको “मजबूर” बना देगा. और.. “सच्चे” मनुष्य से मित्रता करोगे तो वो आपको “मजबूत ” बनाएगा”.!! 🤝
Quotesजीवन में अगर ‘खुश‘ रहना है तो, स्वयं को एक ‘शांत सरोवर‘ की तरह बनाए, जिसमें कोई ‘अंगारा‘ भी फेंके तो खुद बख़ुद ठंडा हो जाए..!! ✨
Quotesजन्म से ना तो कोई दोस्त पैदा होता है और ना ही दुश्मन, वह तो हमारे घमंड, ताकत या व्यवहार से बनते है। 🔥
Quotesचेहरे पर नूर तभी आएगा, जब अंदर का गुरूर बाहर आएगा।। 🔥
Quotesदुनिया का दस्तूर ही कुछ अजीब है, “दौलत” चाहे कितनी भी बेइमानी से आये, लेकिन, उस की रखवाली के लिए सबको “इमानदार” शख्स ही चाहिए…!! 🪞
Quotes“मिट्टी की दीवारें ही मजबूत हुआ करती थी… जबसे सीमेंट के घर बनने लगे, घर टूटने लगे…!!”…. 🌿
Quotesचलने की कोशिश तो करो दिशायें बहुत हैं। रास्तो पे बिखरे काँटों से न डरो, तुम्हारे साथ दुआएँ बहुत हैँ……। 💪
Quotesदुनिया के लाखों पेड़ गिलहरियों की देन हैं, वे खुराक के लिए बीज ज़मीन में छुपा देती हैं और फिर जगह भूल जाती हैं। अच्छे कर्म करिये और भूल जाईये, समय आने पर फलेंगे ज़रूर…!! 🪞
Quotes