Is Waqt Ka Kya Kru

चारों तरफ हैं खुशियों का मंजर फिर भी एक कसक सी है दिल में तुम बिन…! चारों तरफ सजी हैं महफिलें, लगे हैं मेले फिर भी तन्हाँ है ये दिल तुम बिन…! आज है पूरे चाँद की सुहानी रात चाँद चांदनी के संग उफान पर मुझे फिर भी लगता हैं अमावस्या का अन्धकार तुम बिन 💔

मैं बन जाऊँ ग़ज़ल तुम्हारी गर तुम मेरे अल्फ़ाज़ बनो मैं बन जाऊँ क़रार तुम्हारा गर तुम मेरा सुकून बनो मैं बन जाऊँ ख़्वाब तुम्हारा गर तुम मेरी निगाह बनो मैं बन जाऊँ राज़ तुम्हारा गर तुम मेरे हमराज़ बनो मैं बन जाऊँ “इश्क” तुम्हारा गर तुम मेरे “तलबग़ार” बनो ❤️