She Chi Chi Wo Dekho Ek Ladka

खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इसका कारण उन्हें प्राप्त आलिया भट्ट का एक पत्र बताया गया है। पत्र में लिखा है – आदरणीय सर, मुझे आपसे कम्प्यूटर से जुड़े कुछ सवाल पूछने हैं – 1. कीबोर्ड में सभी अल्फाबेट्स सही क्रम में नहीं हैं। इसका सही वर्जन कब तक लॉन्च करेंगे? 2. कम्प्यूटर में स्टार्ट बटन तो है लेकिन स्टॉप बटन क्यों नहीं है? 3. मैंने ‘माइक्रोसॉफ्ट वर्ड’ सीख लिया है। अब आप ‘माइक्रोसॉफ्ट सेंटेंस’ कब लॉन्च करेंगे। 4. और आखिरी में एक पर्सनल सवाल। आपका नाम ‘गेट्स’ क्यों हैं जबकि आप ‘विंडोज’ बनाते हैं। -आपकी आलिया.

“मरीज – Dr. साहब मैं बहुत खुश रहता हूँ .. नीद भी शुकून से आती है, जिंदगी में अमन ही अमन है, हर काम में दिल भी लगता है, कोई परेशानी नहीं है . ऐसा क्यूँ है ……? Doctor:- मैं आप की बीमारी समझ गया हूँ . आप की ज़िन्दगी में विटामिन “”She” की कमी है “

“परिवार की परम्परा! अध्यापक: पप्पू तुम बहुत ज्यादा बोलते हो। पप्पू: ये हमारी खानदानी परम्परा है। अध्यापक: क्या मतलब है तुम्हारा? पप्पू: सर, मेरे दादा जी एक फेरीवाले थे, और मेरे पिताजी एक अध्यापक। अध्यापक: और अपनी माँ के बारे में बताओ? पप्पू: सर वो एक औरत हैं”😂

“एक लड़की से उसकी शादी के बाद, पहली बार उसकी सहेली मिलने आती है। वो आपस में बातें कर रही होती हैं तो लड़की उसे बताती है। लड़की: मुझे अपने पति पर शक है कि वो रोज़ बाहर किसी लड़की से मिलते हैं। सहेली हैरानी से बोली, “”ओह्ह अब तुम क्या करोगी?”” लड़की: आज ही उनके पीछे अपने दोनों बॉयफ्रेंड्स को लगाती हूँ।”

“शादी के बाद पति के स्वभाव में कैसे परिवर्तन आता है ज़रा देखिये – पहले साल .. पति – “डिअर ज़रा संभलकर उधर गड्ढा है …!” दूसरे साल – पति – “अरे यार देख के उधर गड्ढा है ….” तीसरे साल – पति – “दिखता नहीं उधर गड्ढा है …” चौथे साल – पति – “अंधी है क्या? गड्ढा नहीं दिखता?” पांचवे साल – पति – “अरे उधर कहां मरने जा रही है गड्ढा तो इधर है …”

“डॉक्टर: तुम कौन-सा साबुन इस्तेमाल करते हो? मरीज: बजरंग का साबुन। डॉक्टर: पेस्ट? मरीज: बजरंग का पेस्ट? डॉक्टर: शैम्पू? मरीज: बजरंग का शैम्पू। डॉक्टर: ये बजरंग कहां की कंपनी है? मरीज: बजरंग मेरा रूम मेट है।”

कंजूस दुकानदार का बेटा:- पापा दो रुपए दो ना! कंजूस दुकानदार:- नहीं दूंगा! बेटा:- पापा दे दो ना, दूधवाले और मम्मी की एक बात बताऊंगा! कंजूस दुकानदार:- ये लो पांच रुपए, जल्दी बता! बेटा:– दूधवाला मां को बोल रहा था कि अभी तक इस महीने के पैसेनहीं दिये, कल से दूध नहीं मिलेगा! मोरल:- कंजूस का धन कंजूस का बेटा ही निकाल सकता है!”